ग़ाज़ीपुर- केक काटकर मनाया गया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में आज दिन बुधवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन समारोह केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने ‌अखिलेश यादव को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की और कहा कि अखिलेश जी देश के भविष्य हैं। इस देश प्रदेश को अखिलेश जी जैसे कुशल नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने उनके मुख्यमंत्रीत्व काल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, लखनऊ में मेट्रो रेल परियोजना, यू.पी.100 पुलिस सेवा,108 व 102 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा, लखनऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कन्या विद्या धन, लैपटॉप वितरण, लखनऊ में जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर, समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, जनेश्वर मिश्र पार्क जैसे हुए महत्वपूर्ण कामों का जिक्र करते हुए उन्हें विकास पुरुष की संज्ञा दी और कहा कि आज के दिन हम सबको संकल्प लेने की जरूरत है कि जब तक हम देश और प्रदेश से मोदी और योगी की तानाशाह हुकूमत को उखाड़ फेंककर अखिलेश जी को जब तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा नहीं लेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। इस अवसर पर पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने भी अखिलेश यादव को बधाई देते हुए उनके लम्बी उम्र की कामना की और कहा कि अखिलेश जी की विकासशील सोच देश प्रदेश को निरंतर प्रगति और विकास की तरफ ले जायेगी। इस देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरुप, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा उनके नेतृत्व में ही संभव है।
इस कार्यक्रम के संयोजक यूवा नेता विवेक सिंह शम्मी ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के साथ साथ पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह, विवेक सिंह शम्मी, निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, तहसीन अहमद, दिनेश यादव, रामयश, गुड्डू यादव, सिकन्दर कन्नौजिया, अक्षय यादव, राहुल सिंह, नन्हे, आदित्य यादव, कमलेश यादव, ईश्वर यादव, जगत मोहन बिन्द, अभिनव सिंह, सुखपाल यादव, रामप्रकाश यादव, रामलाल प्रजापति, रविन्द्र यादव, लल्लन राय, रामनगीना यादव, दिनेश यादव, ओम प्रकाश यादव आदि उपस्थित थे।