ग़ाज़ीपुर- सदर विधायक ने फीता काटकर किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ आज दिन बुधवार को मुख्य अतिथी संगीता बलबन्त विधायक सदर द्वारा रजदेपुर पुलिस चौकी मलिन बस्ती मे फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य,
मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्त, मुख्य चिकित्साधिकारी जी.सी. मौर्य, अपर मुख्य चिक्त्सिाधिकारी डा. डी.पी. सिनहा, श्री वर्मा एवं चिकित्साकर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने झंडी दिखाकर पल्स फाग मशीन एवं स्प्रे मशीन टीम को रवाना किया तथा दिव्यांग जनों को व्हील चेयर का वितरण किया गया। इसके साथ ही लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम मे जिलाधिकारी एवं मुख्य अतिथी द्वारा कार्यक्रम के बारे मे आम जनमानस को विस्तार से जानकारी दी गयी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कार्यक्रम के उपरान्त सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।