दर्द से तड़प रही महिला की सोंधी अस्पताल परिसर में मौत !

उपचार के लिए अस्पताल में नही था कोई डॉक्टर

प्रखर खेतासराय जौनपुर। एक तरफ प्रदेश सरकार कोरोना को लेकर बेहद सतर्क है।शासन ने 3 दिन का लॉक डाउन भी किया।अब सूबे की योगो सरकार सप्ताह में दो दिन सम्पूर्ण लॉकडाउन घोषणा कर दी।कस्बे की एक वार्ड निवासी महिला का दर्द की असहनीय पीड़ा पर सोंधी स्वास्थ केन्द्र की ओपीडी में चिकित्सक के न रहने से बिना उपचार के मौत हो गई।कोई भी स्वास्थ कर्मी कुछ भी बोलने से कतरा रहे है।
जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर 2:30 बजे सोंधी मोहल्ला निवासी एक महिला अपना उपचार कराने स्वास्थ केन्द्र गयी। बताया जाता है कि उक्त महिला को कई रोज़ से दर्द की शिकायत थी।ओपीडी में इलाज कराने गयी महिला का उपचार न होने से मौत हो गयी।सूत्रों की मानी जाए तो एक कर्मी ने इंजेक्शन भी लगाया लेकिन तत्कालिक अच्छा उपचार न होने से दम तोड़ दिया।
ब्लॉक प्रशासन का कहना है कोरोना के चलते सभी स्वास्थ कर्मी फील्ड में गये थे।महिला की मौत स्वाभाविक थी,परिजनो ने महिला का दुबारा कस्बे में स्तिथ एक निजी अस्पताल में भी दिखाया था।लेकिन निराशा हाथ लगी।परिजनों में कोहराम मच गया।डॉक्टर की अनुपस्थिति और महिला की मौत कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।