ग़ाज़ीपुर- महिला कांस्टेबल की कोरोना रिपोर्ट आई पाजिटिव, थाना परिसर को किया गया सेनेटाइज

प्रखर ब्यूरो बिरनो/गाजीपुर। बिरनो थाने की एक महिला कांस्टेबल की कोरोना रिपोर्ट रविवार की सुबह पाजिटिव आई है। जिसके बाद थाने के पुलिस कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। महिला कांस्टेबल की ड्यूटी वाराणसी में विश्वनाथ मंदिर के बाहर सुरक्षा में लगी थी। वहां से आने के बाद महिला कांस्टेबल का 17 जुलाई को स्वैब जांच के लिए वाराणसी भेजा गया था। रविवार की सुबह उसका कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आया। फिलहाल महिला कांस्टेबल अभी बिरनो थाने में है अब उसे कोरेंटिंन सेंटर भेजने की तैयारी चल रही है। थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि थाना परिसर को सेनेटाइज कराया जा रहा है। 15 पुलिसकर्मियों को जांच के लिए पीएचसी बिरनो भेजा गया है। वही महिला पुलिसकर्मी के साथ रहने वाली अन्य महिला कांस्टेबल भी डरी हुई है।