ग़ाज़ीपुर- भाजपा नोनहरा मंडल के पदाधिकारियों, सेक्टर प्रमुख, सेक्टर सयोजको की बैठक हुई सम्पन्न

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। भाजपा नोनहरा मंडल के पदाधिकारियों, सेक्टर प्रमुख, सेक्टर सयोजको की बैठक नोनहरा बाजार स्तिथ राम जानकी मंदिर में सम्पन्न हुआ।
बैठक में मंडल प्रभारी नोनहरा योगेश सिंह ने कहा कि ‘नागरिकता संशोधन बिल वर्षों से लटकाया जा रहा था, हमारी सरकार ने फैसला लिया। इस फैसले के कारण आज सीएए लागू हुआ और उनको मुख्यधारा में शामिल होने का मौका मिला। श्री सिंह ने कहा कि पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा है उसे पूरा करने के लिए हम अग्रसर हैं। कोरोना के संकट के साए में भी सभी कामों पर तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास हो रहा है। श्री सिंह ने सभी कार्यकार्यताओ से आह्वान किया कि मंडल के सभी बूथो पर बूथ सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण करे।
बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री धनेश्वर बिन्द, सुरेश गिरी, धनंजय प्रधान, राजेश कुशवाहा, विपिन प्रधान, छोटे लाल बिन्द आदि कार्यकार्यता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामाशीष कुशवाहा तथा संचालन मंडल उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा विपुल ने किया।