ग़ाज़ीपुर- संदिग्ध परिस्थितियों में दो मासूमों की मौत, मां झुलसी

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव में मंगलवार की देर रात में दो मासूमो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से झुलस गई। पड़ोसियों ने महिला को प्राइबेट अस्पताल में भर्ती कराया। गांव के लोगों की नजर जब दो बच्चों पर पड़ी तब सबका होश उड़ गए। दोनो बच्चे मृत पाए गए। गांव का ही एक युवक ने देर रात महिला के मायका के लोगो और पुलिस को घटना से अवगत कराया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दोनो मासूमो को देख ऐसा लग रहा था कि गला दबा कर हत्या की गई हो। फिलहाल घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी गोपी नाथ सोनी घटना का जायजा लिए और छान बीन में जुट गए। जैसे ही यह जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश सिंह को लगी तुरंत अस्पताल पहुँच कर पीड़ित महिला की जानकारी लेते हुए तारनपुर पहुंच कर मौके का मुआयना किया। वही ग्रामीणों में इस बात को लेकर चर्चा बनी हुई थी कि मां ने ही दोनों मासूमो का गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद को आग हवाले कर लिया होगा। महिला के पति ट्रक चालक श्रवण पाल अपने भाई के साथ कोलकाता में ट्रक चलाता है। बिगत 20 सितम्बर को अपने दादी की तेरही कर 24 सितंबर को अपने भाई संग कोलकाता गया हुआ था। वही घर पर श्रवण पाल की पत्नी संगीता पाल अपने दो मासूम बच्चों दीपांजलि पांच वर्ष और दिव्यांशु तीन वर्ष के साथ ही थी। देर शाम भोजन करने के बाद सभी लोग सो रहे थे कि ग्रामीणों को सोर की आवाज सुनाई दी। जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों मासूमो को मृत्यु और महिला को झुलसा देख सबके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद महिला को अस्पताल इलाज को भेजवाया। वही पुलिस ने दोनों मासूमो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सूचना पर श्रवण पाल अपने भाई के साथ कोलकाता से घर के लिए रवाना हो गया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ग्रामीणों से पूछ ताछ करने के साथ घटना जानकारी लेने में जुटे हुए थे। जंगीपुर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों बच्चे घर के बिस्तर पर पड़े हुए मिले हैं। मौत कैसे हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस मामले में तहरीर मिली हुई है। छानबीन की जा रही है।