ग़ाज़ीपुर- विद्युत विभाग ने जिले में किया महामेगा कैंप का आयोजन

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। अधीक्षण अभियंता विजय राज सिंह के निर्देशन पर विद्युत विभाग का जिले में महामेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैम्प में शहर क्षेत्र के प्रकाश नगर उपकेंद्र पर शहर एसडीओ शिवम राय के नेतृत्व में मेगा कैंप का लगाया गया, जिसमें टोटल 16 उपभोक्ता लोग कैंप में आए, जँहा मौके पर 6 लोगों का बिल रिवीजन किया गया एवं तीन लोगों का लोड बढ़ाया गया तथा एक लाख पचास हज़ार की वसूली की गई एवं 6 लोगों का बकाया पर केवल काटी गई। चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से अवर अभियंता अविनाश सिंह, सुपरवाइजर शिवराम सिंह, मीटर रीडर प्रदीप यादव, आजाद एवं समस्त लाइनमैन लोग शामिल थे।
वही मोहम्दाबाद एसडीओ शत्रुघन यादव के देखरेख में उपकेंद्र बाराचावर पर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें टोटल 56 लोगों का परिसर चेक किया गया, जिसमें 12 बकायेदारों की लाइन काटी गई। वही मौके पर 5 कनेक्शन दिया गया एवं एक लाख की वसूली की गई। एसडीओ शत्रुघ्न यादव ने बताया कि सभी लोग अपना अपना कनेक्शन तत्काल करवा लें,एव बकाया बिल जमा कर दे नही तो चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर सीधे एफआईआर दर्ज किया जाएगा। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से जेई अनिल यादव, जीएमटी पंकज वर्मा, तेजस्व राज, हरदेव यादव, मुन्ना यादव, सुपरवाइजर हरेंद्र कश्यप आदि शामिल थे। वही सैदपुर के तेतरापुर, खानपुर, सैदपुर टाउन में बिजली कैंप लगाया गया, जिसमें 51 लोगों को चेक किया गया। वही सतीश आटा चक्की ग्राम तेतरापुर का एक लाख 22 हज़ार बकाया पर लाइन काटी गई एवं विविध कार्रवाई की गई तथा पुराने कनेक्शन पर 10 मीटर नया लगाया गया। वही 3 पर चोरी की एफआईआर दर्ज किया गया। वही बकाया पर 25 लोगों का लाइन काटा गया। सैदपुर एसडीओ शिव शंकर ने बताया कि सभी उपभोक्ता अपना विजली बिल सही करा लें एवं मीटर लगवा ले नहीं तो पकड़े जाने पर सीधे एफआईआर दर्ज किया जाएगा। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से अनुराग सिंह, प्रवीण सिंह, सुरेश सिंह, अभिषेक यादव, मीटर रीडर राहुल विवेक, लाइनमैन भगवान दास, आदि उपस्थित रहे। वही जखनिया, काशिमाबाद, बहादुरगंज में एसडीओ संजीव भास्कर के नेतृत्व में मेगा कैंप लगाकर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें टोटल 123 लोगों का परिसर चेक किया गया। जो बकाया पर 85 लोगों की लाइन काटी गई एवं 36 लोगों के घरों में नया मीटर लगाया गया। वही 4 लाख पचास हज़ार की वसूली की गई एवं 7 लोगों का 15 किलो वाट भार बढ़ाया गया। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से अरविंद कुशवाहा, शशिकांत कुशवाहा, जेई कुलदीप यादव, सुपरवाइजर अनिल श्रीवास्तव, सहित तमाम मीटर रीडर उपस्थित रहे। वही जमानिया विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में दोनों उपखण्ड मिलाकर 115 लोगों का परिसर चेक किया गया। जिसमे 51 लोगो सही पाते हुवे छोड़ दिए गया। वही 40 लोगों की 11 लाख बकाया होने पर लाइन काटी गई तथा राजस्व की वसूली 6 लाख की गई एवं 24 नए मीटर लगाए गए।
चेकिंग टीम में मुख्य रूप से अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्रा, एसडीओ दिलदारनगर शतयनारायन चौरसिया, विजय यादव, अवर अभियंता तपस कुमार, इंद्रजीत पटेल, सुपरवाइजर प्रमोद यादव, विनय तिवारी, चनर्जीत यादव, प्रेम प्रकाश, चंद्रशेखर तिवारी आदि लोग शामिल थे।