ग़ाज़ीपुर- पेयजल की समस्या से दो चार होने को विवश ग्रामीण

प्रखर ब्यूरो सेवराई/ग़ाज़ीपुर। शुद्ध पेयजल के लिए सरकार की ओर से गांव में हैंडपम्प तो लगाए गए है। लेकिन ग्राम पंचायत के देखरेख एवं मरम्मत के अभाव में 30 घरो के करीब दो सौ लोगो को पेयजल की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है।
जानकारी अनुसार भदौरा विकास खण्ड के गोड़सरा ग्राम पंचायत अन्तर्गत कैथी बस्ती में करीब 30 घरो के करीब दो सौ से ऊपर लोगो को पेयजल के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप लगाया गया था। जिसकी मरम्मत की ज़िमेदारी ग्राम पंचायत की होती है। बावजूद उसके गांव में वर्षो से कही हैंडपम्प खराब तो कही जमींदोज पड़े है। ऐसे में ग्रामीणों एवं कर्मनाशा नदी के तट पर बसे इस गांव को आने वाले राहगीरों को भी को शुद्ध पानी के लिए भटकना पड़ता है। विनोद यादव, कमलेश यादव, बुधेश यादव, रामनाथ यादव, लल्लन यादव आदि लोगो ने बताया कि हैंडपम्प करीब दो वर्षों से खराब पड़ा हुआ है, जिससे हम लोगो को पानी के लिए काफी परेशान है। कैथी डेरा के ग्रामीणों ने सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मरम्मत कराने की गुहार लगाई।