सिंचाई कालोनी वरुणापुरम मे युवती ने फांसी लगा कर दी जान

प्रखर वाराणसी। सिगरा, सिंचाई कालोनी , वरुणा पुरम में आज प्रातः एक युवती ने फांसी लगा कर जान दी।  सूत्रों के अनुसार अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मण्डल के यहां निजी कर्मचारी, जो खाना आदि बनाने का काम करता है, की पत्नी 26 वर्ष ने आज सुबह फांसी लगा कर जान दे दी। जिसकी एक 2 साल की बच्ची भी है। मृतक का पति सम्बंधित पुलिस चौकी पर सूचना देने गया, तो पुलिस ने पूरी जानकारी के लिए रोक लिया है।
मृतक का मायका प्रायागराज है।