गुजरात! वडोदरा में दो ट्रकों की भिड़ंत, 11 लोगों की मौत, 17 घायल

0
476

 

प्रखर एजेंसी। गुजरात के वडोदरा में दो ट्रकों के आपस में टकराने के बाद कम से कम 11 लोगों की जान चली गई और 17 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को सुबह के समय वाघोडिया क्रॉसिंग हाईवे पर यह दुर्घटना हुई। खबरों के मुताबिक, दुर्घटना होने पर पीड़ित सूरत से पावागढ़ जा रहे थे। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए वडोदरा के एसएसजी अस्पताल ले जाया गया है। एसएसजी अस्पताल के अधीक्षक रंजन अय्यर ने कहा, ष्वडोदरा में हुई घटना में 11 लोगों की मौत हो गई।ष् वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आर बी ब्रह्मभट्ट ने कहा कि दुर्घटना वाघोडिया सर्कल पर हुई जब मिनी ट्रक ने दूसरे वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि मरने वाले 10 लोग सूरत शहर के थे और वे पंचमहल जिले की ओर जा रहे थे। इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। रूपानी ने कहा, वडोदरा के पास एक सड़क दुर्घटना के कारण लोगों की जान चली गई। अधिकारियों को मदद के लिए निर्देश दिया गया है। जो लोग घायल हो गए हैं, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। मैं दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्‍होंने एक ट्वीट में कहा, “वडोदरा में दुर्घटना से दुखी। मेरी संवेदना उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। प्रार्थना है कि घायल जल्द ठीक हो जाएं। प्रशासन दुर्घटना स्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।”