दूल्हे के साथ सात फेरे लेने के ठीक कुछ ही देर बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन

0
656

 

प्रखर गोंडा। गोंडा जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर दुल्हन दूल्हे के साथ सात फेरे लेने के बाद देर रात अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है शादी की रस्मे पूरी करने के बाद एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दुल्हन बड़ी चालाकी से आधी रात घर से निकली और फरार हो गई। दुल्हन की इस हरकत की खबर किसीक को नहीं हुई। जब सुबह लोगों को मामला का पता चला तो कोहराम मच गया। दुल्हन जब कहीं दिखी नहीं तब पता चला की वो भाग गई है। यह पूरा मामला गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस गांव के शख्स की बेटी की शादी मनकापुर के रहने वाले युवक से तय हुई थी। 26 नवंबर की रात गोंडा के मनकापुर से बारात आई। बाराती बाजे-गाजे के साथ नाचते गाते पहुंचे और शादी की रस्में शुरू की गई. मांगलिक कार्यों के साथ साथ फेरों की रस्म भी दूल्हा और दुल्हन ने पूरी की। इस दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी कि दुल्हन इतना बड़ा कदम उठा सकती है। शादी की सारी रस्में पूरी की गई। इसके बाद सभी बाराती आराम करने लगे। इस दौरान मौका देखर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। सुबह जब दुल्हन नहीं मिली तो परिजन चौंक उठे। लोगों को उसे ढूंढना शुरू किया, पड़ोसियों से भी पूछताछ की, लेकिन युवती का कहीं कोई पता नहीं चला। धीरे-धीरे दुल्हन से भागने की खबर पूरे गांव में फैलने लगी। शादी की खुशियां सन्नाटे में बदल गई।जानकारी के मुताबिक, गांव वालों के कहने पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करेगा और न ही पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा। तो वहीं पुलिस का भी कहना है कि इस मामले को लेकर थाने में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई है।