ग़ाज़ीपुर- अब महिला कांग्रेस कागज पर नहीं सड़कों पर दिखेगी- शहला अहरारी

0
310

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। महिला जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मंगलवार को हुई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी उत्तर प्रदेश शहला अहरारी ने महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों निर्देश देते हुए कहां कि अब महिला कांग्रेस कागज पर नहीं सड़कों पर दिखेगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं के ऊपर जो अत्याचार हो रहा है, उसके खिलाफ हम बहुत जल्द जन आंदोलन करेंगे। आप सभी महिलाएं जिला कांग्रेस कमेटी का सहयोग करते हुए बूथ स्तर पर महिलाओं की टीम गठित कर कांग्रेस को मजबूत करने में अपना योगदान प्रदान करें। आगे उन्होंने कहा कि महिलाएं आधी आबादी के रूप में प्रचलित हैं। यदि महिलाओं का संगठन मजबूत होता है तो कांग्रेस पार्टी हमें समुचित भागीदारी सुनिश्चित सम्मान प्रदान करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए कांग्रेस पार्टी सदा तत्पर रहती है। प्रदेश में महिलाओं के अत्याचार के खिलाफ प्रियंका गांधी, राहुल गांधी जिस ढंग से लड़ाई लड़ रहे हैं। महिला जिला अध्यक्ष ऊषा चतुर्वेदी ने कहा कि महिलाओं के बल पर ही हम 2022 में प्रदेश में सरकार बना सकते हैं। महिलाएं कांग्रेस के मजबूती में नींव की ईंट बन सकती हैं। बैठक के अंत में पार्टी के वरिष्ठ नेता मोती लाल बोरा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर कुसुम तिवारी, सपना मौर्या, प्रीति सिंह, रीता सिंह, महबूब निशा, जहरू निशा, पूजा, शहर अध्यक्ष सुनील साहू, वरिष्ठ नेता रविकांत राय, डा. जनक कुशवाहा, चंद्रिका सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, सतीश उपाध्याय, मनीष राय, राकेश राय, संटू जैदी, लाल साहब यादव, पत्ती बिंद, पूजा, मुन्नी, पिंकी सिंह, मुस्तकी बेगम, रीना सिंह, निर्मला बिंद, गीता जयसवाल, सुमन पांडेय, बबीता गुप्ता, प्रीति, मुन्नी पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। आज के बैठक की अध्यक्षता महिला जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ऊषा चतुर्वेदी और संचालन उपाध्यक्ष सपना मौर्य ने किया।