ग़ाज़ीपुर- दो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
383

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। नोनहरा थाना पुलिस ने बुधवार की रात घेरेबंदी कर दो चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की बैट्री, रिंच-हथौड़ी आदि बरामद किया। अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान रात में करीब सवा दस बजे मुखबिर से सूचना मिली की पर राइसमिल खुर्दापुर-खोजापुर मार्ग से होते हुए पैदल जा रहे थे। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। पास पहुंचने पर जैसे ही व्यक्तियों की नजर पुलिस पर पड़ी, वह बैट्री फेंककर भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेरेबंदी कर धर-दबोचा। एसओ ने बताया कि गिरफ्तर में चोर जंगीपुर थाना के मदारपुर निवासी अजय कुमार बिंद और यही के बबलू उर्फ बगड़ू है। इन दोनों के पास से चोरी की तीन बैटरी, 1 अदद पिलास, 1 लोहे की रिंच व 1 हथौड़ा बरामद हुआ। अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अमित कुमार पांडेय, उ.नि. गोविन्द मौर्य, उ.नि. अभिषेक सिंह, कांस्टेबल मनोज वर्मा, कां. मनोज पटेल, कां. पंकज भारतीय और कां. अभिषेक शुक्ला शामिल थे।