ग़ाज़ीपुर- मोदी सरकार को सत्ता का अहंकार हो गया है- पूर्व सपा जिलाध्यक्ष

0
553

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर देश में आंदोलनरत किसानों की मांगों के समर्थन में किसान घेरा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव किसान चौपाल लगाकर मोदी सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून की खामियों गिनाते हुए केंद्र की मोदी सरकार को किसान एवं लोकतंत्र विरोधी बताया।
सदर विधानसभा के छावनी लाइन के रूपपुर में वयोवृद्ध किसान रामवृक्ष कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व सपा जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने मोदी सरकार को अहंकारी बताते हुए कहा कि मोदी सरकार को सत्ता का अहंकार हो गया है। वह अपनी जिद्द के चलते और पूंजीपतियों के दबाव में किसानों को नीचा दिखाना चाहती है। मोदी सरकार किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है। आगे उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है, लेकिन मोदी सरकार के लिए जनता सर्वोपरि न होकर देश के कुछ औधोगिक घराने सर्वोपरि हो गए है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना ही मोदी सरकार का मूल मकसद हो गया है। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून से देश में जमाखोरी के साथ ही बेतहाशा मंहगाई बढ़ेगी और यह कानून देश को गुलामी के रास्ते पर भी ले जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के शासनकाल में किसानों के हित में लिए गए नये निर्णयों की जानकारी को साझा करते हुए बताया कि सपा की सरकार में मुफ्त सिंचाई की योजना को लागू करते हुए किसानों को नहरों एवं सरकारी नलकूपों से मिलने वाले पानी को निःशुल्क कर दिया गया था तथा उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक से लिए गए 50 हजार तक के ऋण को मांफ कर दिया गया था। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन किसानों की आय तो दोगुनी नहीं हुई, बल्कि डीजल और विद्युत दर बढ़ाकर किसानों की लागत को दोगुना कर दिया। आज किसानों को खाद के लिए लाइन लगाना पड़ता है और इसके लिए कभी-कभी पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ती है।
इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, आत्मा यादव, अनिल कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, राधेश्याम यादव, इंद्रजीत कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, राहुल सिंह, विपिन कुशवाहा, कन्हैया यादव, जनमेजय यादव, रामनाथ कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, त्रिवेणी कुशवाहा, राम अखबार दुबे, अभिमन्यु कुशवाहा, सुजीत कुशवाहा, रामप्रकाश यादव, अवधेश सिंह यादव, जनार्दन, त्रिलोकी कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, मानसिंह कुशवाहा, सुभाष सिंह यादव, रामलखन कुशवाहा, सीताराम यादव, कमलेश कुशवाहा, बाल्मिकी, अंजनी कुशवाहा, जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्रभुनाथ यादव, जगदीश कुशवाहा आदि उपस्थित थे। संचालन अरविंद कुशवाहा ने किया। बहादीपुर में स्थित शिव मंदिर में आयोजित चौपाल में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते देश आर्थिक गुलामी के मुंहाने पर पहुंच गया है। इस कानून से केवल किसान का ही नहीं, बल्कि देश की आम जनता को भारी कष्ट उठाना पड़ेगा।