गृह मंत्रालय ने देश में कोरोना के मामलों को नई गाइडलाइंस को 31 जनवरी 2021 तक विस्तार किया

0
510

प्रखर नई दिल्‍ली। गृह मंत्रालय ने देश में कोरोना के मामलों को नई गाइडलाइंस जारी की है। कोरोना के मामलों की निगरानी के लिए गृह मंत्रालय (एमएचए) ने पहले के दिशानिर्देशों का 31 जनवरी 2021 तक लागू रहने के लिए विस्तार किया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि कंटेनर जोन को सावधानीपूर्वक सीमांकित किया जाना जारी रखा जाएगा। इन जोन के भीतर निर्धारित रोकथाम के उपायों का सख्ती से पालन किया जाएंगे। कोरोना पीड़ितों उपयुक्त व्यवहार को बढ़ावा दिया गया और सख्ती से लागू किया गया। गृह मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन के कारण सावधानी बरतने की आवश्यकता है। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आई है, लेकिन विश्व स्तर पर मामलों में वृद्धि हुई है। गृह मंत्रालय ने राज्यों को कंटनमेंट जोन पर ध्यान देने और सीमा बंदी के लिए कहा है और कहा है कि कड़ाई से एसओपी का पालन किया जाए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामले 2,77,301 हैं। कुल मामलों के केवल 2.72 फीसदी सक्रिय केस हैं। कुल सक्रिय मामलों में 1389 पिछले 24 घंटे में कम हुए हैं। 1 महीने से ज्यादा वक्त से हर दिन ठीक होने वालों की संख्या नए आ रहे मामलों से ज्यादा रह रही है। देश में कोरेाना के मामलों की रिकवरी रेट बढ़कर 95.83 फीसदी हो चुका है। गौरतलब है कि भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के 20,021 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 279 लोगों की मौत हुई है। देश में कुल केस 1,02,07,871 हो चुके हैं। अब तक 1,47,901 की मौत हुई है।