किसान आंदोलन! शर्तों के साथ ट्रैक्टर परेड की इजाजत

तीन बॉर्डरों से हटेगी बैरिकेडिंग

प्रखर डेस्क। गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी पर ट्रैक्टर परेड की जिद पर अड़े किसान संगठनों को दिल्ली पुलिस ने रविवार को शर्तों के साथ इजाजत दे दी है। दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर यह जानकारी दी है। पुलिस दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर ने कहा कि किसानों को ट्रैक्टर परेड करने के लिए तीन बॉर्डरों से बैरिकेट हटाए जाएंगे। ट्रैक्टर रैली सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगी। टिकरी सीमा से, यह नागलोई तक जाएगा और नजफगढ़ और पश्चिमी परिधीय एक्सप्रेसवे से होकर गुजरेगा। गाजीपुर सीमा से, रैली 56 फुट की सड़क पर जाएगी और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे से गुजरते हुए अपने मूल बिंदु पर वापस जाएगी। दिल्ली में कुछ दूरी तक किसान अपनी परेड कर सकेत हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर ने कहा की रैली में कुछ पाकिस्तान ट्वीटर हैंडल अशांति फैलाने की साजिश कर रहे हैं। ट्रैक्टर रैली में गड़बड़ी को लेकर पाकिस्तान से ट्विटर हैंडल चलाए जा रहे हैं। ऐसे 308 ट्विटर हैंडल के इनपुट्स मिले हैं। बता दें कि ट्रैक्टर परेड पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि किसानों से रविवार को हुई वार्ता काफी सकारात्‍मक रही। अच्छा संवाद रहा। परेड को लेकर किसानों को ट्रैक्‍टर रैली के लिए कुछ शर्तों के साथ इजाजत दी गई है। दिल्ली के तीन जगहों से ट्रैक्टर रैली की इजाजत है। हालांकि यह बताते हुए फिर से दुहराया गया कि यह रैली कुछ शर्तों के साथ ही दी गई है। किसी भी की गड़बड़ी को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। परेड में गड़बड़ी लेकर भी इनपुट मिले हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान के द्वारा भी इसमें साजिश फैलाने की आशंका को लेकर वहां के कुछ ट्विटर हैंडर पर नजर रहेगी। करीब 308 ट्विटर हैंडल पाकिस्‍तान में बने हैं जो अफवाह और अशांति फैलाने के लिए बनाए गए हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस के साथ बैठक के बाद स्वराज इंडिया प्रमुख योगेंद्र यादव ने बताया था कि परेड को लेकर सहमति बन गई है। शांति पूर्ण तरीके से किसानों की परेड निकाली जाएगी।