ताजिकिस्तान में आए भूकंप से पूरा उत्तर भारत हिला

0
477

प्रखर डेस्क। शुक्रवार रात ताजिकिस्तान में आए भूकंप से पूरा उत्तर भारत हिल गया। भूकंप का एक केन्द्र ताजिकिस्तान रहा। जहां तीव्रता 6.3 रही। नोएडा और जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नोएडा की रिहायशी कॉलोनियों में से लोग बाहर आ गए और ऐहतियात बरतने लगे। इसकी डेप्थ 10 किलोमीटर तक मापी गई है।
भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर से लेकर, पंजाब, दिल्ली एनसीआर तक महसूस किए गए। भूकंप का असर हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में हुआ है। हालांकि अभी तक भूकंप से किसी भी तरह की नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। भूकंप के बाद लोग दहशत में है। भूकंप के बाद दिल्ली-एनसीआर में लोग घरों से बाहर आ गए। जानकारी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में तेज झटके महसूस किए गए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना।