खेत गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

0
501


प्रखर गाजीपुर। जिले के करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। बतादे कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी कि बीते 25 फरवरी को पुत्री खेत की तरफ गई थी। इधर, गांव के ही तीन लोग खेत में छुपे हुए थे। किशोरी को अकेला पाकर पुत्री को खेत के तरफ खींच ले गए। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से किशोरी से दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र प्रयास किया। पीड़िता जब घर पहुंची तो उसने आपबीती परिजनों को सुनाई। इस दुस्साहसिक कृत्य की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। लोकलाज के भय से परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी, लेकिन पीड़िता की तबीयत खराब होने पर उसकी मां ने तहरीर पुलिस को दी। वहीं तीनों आरोपियों की धर-पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।