केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया

प्रखर वाराणसी। विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरे देश दुनिया में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसी क्रम में वाराणसी स्थित केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी कैंटोनमेंट वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अश्व संस्था की मुख्य ट्रस्टी सारिका सिंह ने महिला उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशानुसार केंद्रीय विद्यालय में महिला दिवस से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे विशेष प्रार्थना सभा, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने महिला सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महिला कर्मचारियों एवं मुख्य अतिथि को शुभकामनाएं कार्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के उप प्राचार्य एन के राय ने कहा कि समाज का विकास महिलाओं के विकास के बिना संभव नहीं है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीषी सिंह सुरेंद्र कुमार पाठक, के एन तिवारी, बीपी गुप्ता एवं पंकज शर्मा का विशेष योगदान रहा। साथ ही कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक गण उपस्थित रहे।