ग़ाज़ीपुर- 6 गोवंश राशी के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

प्रखर ब्यूरो सेवराई/ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिलदारनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को 6 गोवंश राशि के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दिलदारनगर थाने के उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव मयहमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि थाना क्षेत्र के ताजपुर कुर्रा पुल के पास सुबह 6.30 बजे एक पिकअप गाड़ी पर कुछ गोवंश को ले जाया जा रहा था। पुलिस द्वारा जब गाड़ी रुकवा कर उसकी तलाशी ली गयी तो उसमें से कुल 4 राशि गोवंश 2 राशि बछिया को बरामद करने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आनन्द यादव पुत्र स्व. सुरेश यादव निवासी दिलदारनगर गाँव थाना दिलदारनगर के रूप में हुई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि उक्त प्रकरण में मु.अ.सं. 50/21 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में
उ.नि. देवेन्द्र सिंह यादव, का. मंगल यादव, सत्येन्द्र कुमार गौड़, सत्येन्द्र यादव, राकेश पाल, मंगला प्रसाद शामिल रहे।