गाजीपुर- हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट मे वांछित अभियुक्त अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के मार्गदर्शन में वांछित अभियुक्तों की तलाश व कानून व्यवस्था के दृष्टिगट चलाये जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद रेलवे क्रासिंग के पास से अभियुक्त पुनीत यादव पुत्र रामभजन यादव निवासीग्राम ईशोपुर मनियार बरहपुर थाना नन्दगंज गाजीपुर जो मु0अ0सं0 259/2020 धारा 386,307,506 व मु0अ0सं0 006/2019 धारा 147, 148, 149, 302, 325, 504, 506 मे वांछित था, को अवैध 1 अदद देशी तमन्चा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ समय 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना नन्दगंज पर मु0अ0सं0 58/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता पुनीत यादव पुत्र रामभजन यादव निवासीग्राम ईशोपुर मनियार बरहपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर बताया जा रहा है।
गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम मेंथानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय थाना नन्दगंज, उ0नि0 शिवपूजन बिन्द थाना नन्दगंज, उ0नि0 सुरेन्द्रनाथ सिंह थाना नन्दगंज, का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना नन्दगंज, का0 अर्जुन सरोज थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर शामिल रहे।