गाजीपुर- अवैध तमंचा के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार


प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक मरदह सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 13 मार्च 2021 दिन शनिवार को समय 16:55 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर सिंगेरा चट्टी बहद ग्राम सिंगेरा से उ0नि0 संदीप कुमार मय हमराही फोर्स द्वारा 2 नफर अभियुक्त दीपक सिंह पुत्र विजय शंकर सिंह निवासी कुरेम थाना रसड़ा जनपद बलिया उंम्र करीब 26 वर्ष व शिवम शर्मा पुत्र दुखन्ती ठाकुर निवासी धरवार थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के जामा तलाशी से एक अदद पिस्टल 32 बोर व दो जिन्दा कारतूस 32 बोर तथा एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद हुआ। अभियुक्तों के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 47/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 48/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के बारे में पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियुक्त दीपक सिंह मु0अ0सं0 47/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मरदह गाजीपुर में पंजीकृत है तथा अभियुक्त शिवम शर्मा के नाम मु0अ0सं0 48/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मरदह गाजीपुर में पंजीकृत है।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 संदीप कुमार, का0 अवधेश कुमार, का0 नीतेश कुमार, का0 आशीष कुमार और का0 मुनेश प्रजापति शामिल रहे।