राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा-आजादी का सही इतिहास जानें, अमृत महोत्सव मनाएं


प्रखर गोरखपुर। कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने कहा की मेरे लिये एक और आहलादकारी अनुभव है कि मुझे इस दीक्षा समारोह में सम्मलित होने के निमित भगवान बुद्ध की धरती पर पुन: आने का अवसर मिला है, इस बुद्ध धरा को प्रणाम, भगवान बुद्ध को नमन करती हूं। जिनकी स्मृति यहां के कण कण में समायी हुई है। उन्?होंने कहा कि शिक्षा जगत में सभी को सम्मान मिलना चाहिए। यहां कुल 34 अवार्ड दिए गए। इसमें 24 छात्राओं को मिले हैं। लड़कों को भी पढ़ाई में आगे आना होगा। भारत को विश्व गुरु बनाने में सभी अपना योगदान तो दे सकते हैं। कुलाधिपति गुरुवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षा समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में गांधी जी का अहम योगदान हैं, जिन्होंने नमक आंदोलन की शुरूआत कर आजादी दिलाई। 12 मार्च 1930 का भाषण जरूर सुनें, जो जानकारीपरक होगी। हमारा इतिहास तोड़ मरोड़ कर लिखा गया है। कुछ जानकारियां नहीं मिल पाई। आजादी के 75 घटना में यूपी का योगदान रहा। इसे आप जरूर पढ़ें। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इससे आजादी का पूरा इतिहास जान पाएंगे। यह विश्व विद्यालय गौतम बुद्ध के बिचारो आदर्शो के प्रचार प्रसार के लिये संकल्पित है। अंतराष्ट्रीय बौद्ध अध्ययन केंद्र की स्थापना हो चुकी है, जहा दुनिया भर के विद्वान बौद्धधर्म और दर्शन संबंधी और अनुसंधान के लिए जुटेंगे। यहां के कुलपति प्रो सुरेंद्र दुबे के कार्यकाल में कई कदम उठाये गए है, वित्तसमिति, क्रय समिति,विकास समिति जैसे महत्वपूर्ण इकाइयों का गठन,वित्तीय पारदर्शिता, ई टेंडरिंग, जेम पोर्टल्स क्रय की व्यवस्था,पूरे पांच वर्ष की बैलेंस सीट अल्पावधि में तैयार कराना, प्रतिवर्ष बजट पारित करना एक अत्यंत प्रशंसनीय प्रशासनिक निर्णय है।