हिंसा देने वाले नहीं स्वीकार, असम में एक बार फिर एनडीए सरकार : मोदी


असम के तामुलपुर में प्रधानमंत्री ने जनसभा को किया संबोधित

प्रखर असम/एजेंसी। असम के तामुलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि असम के लोग हिंसा के खिलाफ हैं, वे विकास, शांति, एकता और स्थिरता चाहते हैं। उन्होंने कहा कि असम में आप लोगों ने एक बार फिर ठऊअ की सरकार बनाना तय कर लिया है। असम की पहचान का बार-बार अपमान करने वाले लोग, असम के लोगों को बर्दाश्त नहीं। असम को दशकों तक हिंसा और अस्थिरता देने वाले, अब असम के लोगों को एक पल भी स्वीकार नहीं हैं। असम के लोग विकास के साथ हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश में कुछ बातें ऐसी गलत चल रही हैं, अगर हम समाज में भेदभाव करके, समाज के टुकड़े करके अपने वोटबैंक के लिए कुछ दे दें तो दुर्भाग्य देखिए उसे देश में सेक्युलरिज्म कहा जाता है। लेकिन अगर सबके लिए काम करें, बिना भेदभाव के सबको देते हैं तो कहते हैं कि ये कम्युनल हैं। कांग्रेस सरकार ने अपने समय में असम को हिंसा, बम-बंदूक का लंबा दौर दिया। वहीं एनडीए सरकार असम के हर साथी को साथ लेकर शांति और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। सेक्यूलरिज्म-कम्यूनिज्म के खेल से देश को बहुत नुकसान- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा तो मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास है। ये सेक्यूलरिज्म-कम्यूनिज्म के जो खेल चले हैं इसी खेल ने देश का बहुत नुकसान किया है। देश में कुछ बातें ऐसी गलत चल रही हैं, अगर हम समाज में भेदभाव करके, समाज के टुकड़े करके अपने वोटबैंक के लिए कुछ दे दें तो दुर्भाग्य देखिए उसे देश में सेक्युलरिज्म कहा जाता है। लेकिन अगर सबके लिए काम करें, बिना भेदभाव के सबको देते हैं तो कहते हैं कि ये कम्युनल हैं। महाजोत के महाझूठ को नकारते चलना- प्रधानमंत्री ने कहा कि महाजोत के महाझूठ को आपको सिरे से नकारते चलना है। जिस तरह पहले दो चरणों में आपने बीजेपी की, एनडीए की ज्यादा से ज्यादा सीटों पर विजय सुनिश्चित की है, वैसे ही आपको तीसरे चरण में भी करना है। मैंने सुना, कल कुछ लोगों ने घोषणा कर दी है, उसमें उन्होंने मान लिया है कि वो चुनाव हार चुके हैं। अगली सरकार कैसी बनेगी, सरकार के लोगों ने क्या पहना होगा, वो कैसे दिखते होंगे, इसका उन्होंने वर्णन किया है।