ग़ाज़ीपुर- माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर को मातृ शोक

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव की मां डा. सुमन श्रीवास्‍तव का 68 वर्ष की आयु में गुरुवार की रात वाराणसी में उपचार के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। निधन का समाचार मिलते ही जिलेवासियों सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई और घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
स्व. श्रीवास्तव के पुत्र मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि दो-तीन दिनों से मां की तबियत खराब चल रही थी। उनका उपचार वाराणकी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार की रात करीब दस बजे हृदय गति रुकने का उनका निधन हो गया। उधर निधन का समाचार मिलते ही जिलेवासियों सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर शोक व्यक्त करने के लिए चिकित्‍सकों, गणमान्‍य नागरिकों और बुद्धिजीवियों सहित अन्य लोगों का तांता लग गया। इस दुख की घड़ी में समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी, समाजसेवी शैलेंद्र सिंह, सनबीम स्कूल के निदेशक नवीन सिंह, पंकज सिंह चंचल, एमएलसी विशाल चंचल के प्रतिनिधि पप्पू सिंह, राजन सिंह, असीत सेठ, संजीव सिंह बंटी, विनय सिंह, दिव्यांशु देव श्रीवास्तव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल सहित शहर के अन्य गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। शुक्रवार को दिन में नगर के श्मशान घाट पर डॉ. सुमन श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पुत्र मोहित श्रीवास्तव ने दी।