ग़ाज़ीपुर- भारी मात्रा में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को मिर्चा मोड निरहु का पुरा पुलिया बहद गांव के पास
से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया और संबंधित धाराओं में अभियुक्त का चालान कर दिया गया।
उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे वह हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी बीच सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुखबिर से सूचना मिली की क्षेत्र के मिर्चा मोड निरहु का पुरा पुलिया बहद गांव के पास एक व्यक्ति मौजूद है। उसके पास भारी मात्रा में गांजा भी है। इस सूचना पर तत्काल मौके के लिए रवाना हो गया। पहुंचने पर जैसे ही वहां मौजूद व्यक्ति की नजर पुलिस पर पड़ी, वह भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार गए व्यक्ति के पास से 1 किलो 425 ग्राम गांजा बरामद किया गया। उपनिरीक्षक ने बताया कि फंदे में आया तस्कर क्षेत्र के वार्ड नंबर-6 कस्बा निवासी दीपक कुमार गुप्ता है। संबंधित धाराओं में अभियुक्त का चालान कर दिया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ हेड कांस्टेबल अजय प्रताप सिंह और कांस्टेबल कोमल सिंह शामिल थे।