महान धावक मिल्खा सिंह का निधन

मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की उम्र में निधन

प्रखर नई दिल्ली। प्रसिद्ध धावक और फ्लाइंग सिख की उपाधी से मशहूर मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे 19 मई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे और तभी से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे। उन्होंने चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन पर चिकित्सकों की एक टीम लगातार निगरानी बनाए हुए थी।
हाल ही में सिंह की धर्मपत्नी निर्मल कौर का भी कोविड के बाद की जटिलताओं के चलते मोहाली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। कौर 85 साल की थीं। वे भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान रह चुकी थीं। ICU में भर्ती होने की वजह से मिल्खा सिंह, निर्मल कौर के अंतिम संस्कार तक में शामिल नहीं हो पाए थे।