यूपी में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी यूपी में पिछले 24 घंटे में आए सिर्फ 93 मामले कुल मामलों की संख्या 2032

प्रखर एजेंसी। उत्तर प्रदेश में कोरोना अब खात्मे की ओर है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामले सौ से कम 93 सामने आए हैं। इस दौरान 218 लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2032 हो गई है। अब तक कुल 16 लाख 82 हजार 130 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.4% है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 28 हजार 158 सैंपल की जांच की गई है। अब तक कुल 5 करोड़ 93 लाख 31 हजार 655 सैंपल की जांच की जा चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 2.88% है। 
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 93 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 218 डिस्चार्ज हुए। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,032 है और अब तक कुल 16,82,130 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.4% है। टीकाकरण के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदेश में कल 8 लाख 65 हजार 224 लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी गई। अब तक कुल 2 करोड़ 84 लाख 82 हजार 688 लोगों को पहली डोज़ दी गई। इनमें से 50 लाख 12 हजार 80 लोगों को दूसरी डोज़ भी दी जा चुकी है। अब तक कुल 3 करोड़ 34 लाख 94 हजार 768 लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है। इससे पहले सोमवार को प्रदेश के 38 जिलों में कोई भी नया केस नहीं मिला था जबकि 35 जिलों में नए केसों की संख्या इकाई अंक में दर्ज हुई। मात्र दो जिले ऐसे रहे जहां दहाई अंक में नए केस आए लेकिन वह भी 20 से कम ही रहे।