हौसला बुलंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर अधेड़ को मारी गोली मौत

प्रखर वाराणसी। रोहनि‍या थाना क्षेत्र के भदवड़ इलाके में नेशनल हाईवे पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अधेड़ युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोली मारी, जिसमे उसकी मौत हो गई। वहीं लोग घटना के बाद जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। बतादे कि घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलि‍स टीम मृतक की शि‍नाख्‍त कछवा रोड, थाना मिर्जामुराद निवासी राजेश जायसवाल उम्र 40 वर्ष के रूप में की है। बताया जा रहा है कि‍ मृतक राजेश जायसवाल पुत्र भोला जायसवाल ग्राम ठठरा, कछवा रोड के थे, जो गुरुवार की देर शाम अपनी बाइक से जा रहा था। इसी बीच अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मेन रोड पर ही उसे गोलियों से भून डाला।
मौके पर रोहनियां थाना प्रभारी तथा क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्विनी चतुर्वेदी भी पहुंच कर घटना की छानबीन में जुटे रहे। घटना स्थल के समीप 32 बोर का 3 खोखा भी मिला है। बतादे कि कन्नादाड़ी ओवरब्रिज पर बाइक सवारों ने गोली मारी है। जिससे मृतक के बाएं हाथ व सीने पर गोली लगी और वह घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। जिसके बाद रोहनिया पुलिस शव लेकर बीएचयू चली गयी।