दिव्यांग प्रकोष्ठ के सह संयोजक बने सत्यपाल

0
457


प्रखर गाजीपुर। दिव्यांग प्रकोष्ठ के सह संयोजक सत्यपाल सिंह को बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है। सत्यपाल सिंह सेवराई तहसील क्षेत्र के देवल गांव के रहने वाले हैं। दिव्यांग प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाए जाने पर सुबह से ही सत्यपाल सिंह के घर भाजपा कार्यकर्ता सहित चहेते पहुंच रहे हैं वही उनको शुभकामना संदेश देते हुए बधाई देने में जुटे हैं। सत्यपाल सिंह की शिक्षा दीक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से हुई है।सत्यपाल सिंह बचपन से ही संघ व विद्यार्थी परिषद में कार्य करते रहे। सत्यपाल सिंह ने बताया कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। वही दिव्यांगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए विधानसभा व लोकसभा तक आवाज पहुंचाएंगे। पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा। सभी विपक्षी दलों ने दिव्यांग जनों के लिए अब तक कोई काम नहीं किया। जितना भाजपा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार में की गई है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई देता हूं।