योगी कैबिनेट का विस्तार आज गाजीपुर सदर विधायक संगीता बिंद भी बनेंगी मंत्री !

0
466

– कांग्रेस से आए नेता जितिन प्रसाद सहित सात लोग लेंगे शपथ

प्रखर लखनऊ । योगी कैबिनेट का बहुप्रतीक्षित विस्तार आज शाम पूरा होने जा रहा है सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जातीय समीकरण को साधने की पूरी कोशिश करते हुए कैबिनेट विस्तार का फैसला लिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार
यूपी में करीब चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज शाम को कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद सहित सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इंसाफ मंत्रियों में गाजीपुर सदर से विधायक संगीता बलवंत जिन्होंने अपना नाम संगीता बिंद कर लिया है को मंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना है मिल रही जानकारी के अनुसार इस मंत्रिमंडल विस्तार में चार ओबीसी, दो पिछड़ी और एक ब्राह्मण को जगह मिलने जा रही है। जिनमे जतिन और संगीता के बाद मंत्री पद की शपथ लेने वालों में पलटू राम, संजय गौड़, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार शामिल हैं। बता दें कि राजनीतिक दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश के मिजाज की बात करता है उत्तर प्रदेश में अगर दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो अगले केंद्रीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति बेहतर हो सकती है। बता दें कि वो मोदी मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश के 15 मंत्री शामिल हैं ।