ग़ाज़ीपुर- ओवरब्रिज निर्माण के 6 साल बाद भी नही बन सका सर्विस लेन- विवेक सिंह “शम्मी”

0
162

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। मंगलवार को पाँचवे दिन विशेश्वरगंज तिराहे पर चल रहे हस्ताक्षर अभियान मे अबतक 4900 लोगो ने हस्ताक्षर कर के चार सूत्रीय मांगो का समर्थन किया। इस मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोगो ने बताया की विशेश्वरगंज से मालगोदाम रोड को जोड़ने वाली सर्विसलेन का निर्माण ओवरब्रिज बन जाने के 6 वर्ष बाद भी पुरा नही हो सका जिसके चलते आधा शहर मुख्यालय से कट चुका है, पुरा शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है तथा दो सौ मीटर की दूरी को तय करने के लिए लोगो को दो किलोमीटर घूमना पड़ रहा है, जिससे शहर की पुरी यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
रात्रि के समय आवागमन न होने के चलते दूर दराज से ट्रेनों व रोडवेज बसों द्वारा आये यात्रियों के साथ ओवरब्रिज के नीचे चोरी व झपटमारी की घटनाये आय दिन घट रही हैं, जिससे आम लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस नही कर रहे हैं। हस्ताक्षर अभियान के आयोजक समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने कहा की विशेश्वरगंज ओवरब्रिज के सर्विसलेन न होने के कारण पुरा शहर जाम मे फ़सा रहता है तथा मालगोदाम व स्टेशन रोड क्षेत्र के लोगो को मुख्य बाजार मे आने के लिए सर्विसलेन न होने के चलते पुरा शहर घूम के आना पड़ता है।
आज के इस हस्ताक्षर अभियान मे दीपक उपाध्यक्ष, अंसार अहमद, चमचम, शशांक उपाध्यक्ष, प्रांशु राय, रोहित, पप्पू प्रजापति, जैद आलम एवं इमरान अंसारी सहित आदि दर्जनों क्षेत्र वासी उपस्थित थे।