महिला के साथ अभद्रता व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

0
174

प्रखर भुड़कुडा गाज़ीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला के साथ छेड़खानी व अभद्र व्यवहार के जुर्म में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। बता दें कि सुरेंद्र सिंह पुत्र दूधनाथ सिंह डिहवा गाजीपुर निवासी 26 सितंबर की सुबह टहलते समय गांव की एक विवाहित महिला के साथ छेड़खानी व अभद्रता करने लगे। प्राप्त तहरीर में बताया गया है कि महिला सुबह टहल रही थी, इसी बीच युवक वहां पर पहुचा और महिला के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ के साथ मारपीट करने लगा। साथ ही विवाहित महिला के वस्त्र भी फाड़ दिया। चीखने चिल्लाने पर वहा पर एक लोग पहुँचे और उसे बचाकर लाये। वही मौके को भांपते हुए छेड़खानी करने वाला वहा से भाग निकला। घर पहुँचकर महिला ने अपने परिजनों को सारी बात बताई तो परिजनों ने थाने पहुंचकर छेड़खानी करने वाले पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।