HumaraUP को खुशहाल और समृद्धशाली बनाना ही ध्येय है- ए० के० शर्मा

0
451

प्रखर डेस्क। श्री परशुराम इंटरनेशनल महासंघ द्वारा लखनऊ में आयोजित “HamaraUP” जनसंवाद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी ए० के० शर्मा ने कहा कि जब हम किसी व्यक्ति, वस्तु या व्यवस्था को अपना मानते हैं तो उसके लिए सर्वश्रेष्ठ की कामना करते हैं। और उसके लिए सर्वोत्तम योगदान देते हैं। जब वह अपनापन या हमारापन जागता है तो उसके लिए कोई भी प्रयास बड़ा या मुश्किल नहीं लगता है। इसलिए यह HumaraUP की भावना को जगाने का प्रयास है। इस भावना को जगाकर; रचनात्मक शक्तियों को आगे करकर उत्तर प्रदेश को कैसे आगे ले जाया जा सकता है इसपर परिचर्चा करने के लिए हम सभी एकत्रित हुए हैं। जिन संस्थाओं से आप जुड़े थे या हैं और अन्य प्रकार से भी UP को अच्छे से श्रेष्ठ कैसे बनाया जाए इसपर मंथन करने की जरूरत है। UP को और सशक्त, समृद्धशाली तथा गौरवशाली कैसे बनाया जा सकता है, इसपर भी विमर्श होना चाहिए।
ए० के० शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश आबादी के मामले में देश का सबसे बड़ा सूबा है इसलिए उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारियाँ भी सर्वाधिक हैं इसलिए HumaraUP को सर्वश्रेष्ठ उत्तर प्रदेश बनाने के लिए हम सभी को मिलजुलकर प्रयास करना चाहिए क्योंकि उत्तर प्रदेश सम्भावनाओं का प्रदेश है। उत्तर प्रदेश के युवाओं एवं बुजुर्गों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में अग्रसर करके उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शुमार किया जा सकता है।