ग़ाज़ीपुर- बाइक सवार उच्चक्को ने उड़ाई महिला की चेन

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। रविवार की सुबह बिना नंबर की बाइक पर सवार उचक्कों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के ददरीघाट में महिला का सोने का चेन उड़ाते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस उचक्कों की तलाश में जुट गई।
घटना के संबंध में बताया गया है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के ददरीघाट निवासी ऊषा श्रीवास्तव पत्नी स्व. विवेकानंद लाल सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। उन्होंने सुबह नौ बजे के करीब ददरीघाट हनुमान मंदिर के पास से सब्जी खरीदा। इसके बाद घर लौट रही थी। बाइक सवार दो उचक्कें पहले से ही उनके पीछे लगे थे। जैसे ही वह अपने घर के काफी करीब पहुंची, तभी बिना नंबर की बाइक सवार एक उचक्के ने उनके गले से सोने की चेन खींच लिया। झटका लगने से महिला औंधेमुंह गिर पड़ी। दोनों उचक्के बाइक से फरार हो गए। जानकारी होते की मौके पर मुहल्लेवासियों की भीड़ लग गई। लोगों ने महिला को घर पहुंचाया। उचक्कागिरी की यह घटना एक मकान में लगे सीसी टीवी फुटेज में कैद हो गई। पीड़िता ने पुलिस को मामले की तहरीर देने के साथ ही सीसी टीवी फुटेज उपलब्ध कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।