ग़ाज़ीपुर- जेल से छूटे सपा कार्यकर्ताओ का पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर किया भव्य स्वागत

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। बीतें दिनों सैदपुर आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को काला झंडा दिखाने के आरोप में जेल में बंद तीन नौजवानों में से दो नौजवान मोहित यादव और अमलेश यादव के रिहाई उपरांत जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिला सचिव आमिर अली सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने रिहा हुए नौजवानों का स्वागत करते हुए कहा कि यह नौजवान समाजवादी पार्टी के बहादुर सिपाही है, इन्हीं जैसे बहादुर नौजवानों के बल पर 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दमनपूर्ण रवैया अपनाये हुए हैं। यह सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। यह सरकार अपना विरोध वर्दाश्त नहीं कर पा रही है। लेकिन समाजवादी पार्टी का हर नौजवान सरकार के हर जुल्मों सितम को बर्दाश्त करते हुए आम आवाम के हक के लिए संघर्ष जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि इस देश में अघोषित आपातकाल है। जिस तरह से इंदिरा जी ने इमरजेंसी लगाकर सारे विरोधी दल के नेताओं को जेल में बंद करने का काम किया था ठीक उसी नक्शे कदम पर चलकर मोदी और योगी जी भी अपना विरोध करने वालों को जेल में बंद करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह घोर तानाशाह सरकार है। इनके दमनात्मक रवैए से पूरा प्रदेश आजिज आ चुका हैं। इस सरकार की बिदाई का दिन निकट है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख हीरालाल यादव, जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव, गोपाल यादव, सिंकदर कन्नौजिया, विनय यादव, ओमकार यादव, विभा पाल, आत्मा यादव, वृजकिशोर यादव, रामाशीष यादव, भानु यादव, हरवंश यादव एवं दिनेश यादव सहित आदि उपस्थित थे।