ग़ाज़ीपुर- युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा के नवनिर्वाचित मंडल टीम के नई लिस्ट जारी

प्रखर ब्यूरो जखनिया/ग़ाज़ीपुर। आज भारतीय जनता पार्टी जखनियां प्रथम के मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा के नवनिर्वाचित मंडल टीम के नई लिस्ट जारी किया, जिसमें युवा मोर्चा में वायुनंदन पांडेय, आदित्य सिंह, विनोद यादव, शुभम वर्मा उपाध्यक्ष, मनोज राजभर महामंत्री, सर्वदेव कुशवाहा, संतोष सिंह, राकेश भारद्वाज, विनय सिंह मंत्री, नीरज पांडेय कोषाध्यक्ष, सत्यम चौबे मीडिया प्रमुख, सोनू कुशवाहा सोशल मीडिया प्रमुख, अमित कुमार पांडेय कार्यालय प्रभारी, आकाश राम, आशु सिंह, पुनीत सिंह, मंजीत गुप्ता, विनोद चौहान सदस्य बनाए गए। वही किसान मोर्चा में उपेंद्र चौहान, सुभाष यादव, अरुण कुमार सिंह, राजेश पांडेय उपाध्यक्ष, राजेश पांडेय महामंत्री, मेवालाल कश्यप, मणिशंकर पांडेय, धर्मेंद्र सिंह मंत्री, विनोद सिंह कोषाध्यक्ष, नारद गोंड़ मीडिया प्रमुख, आलोक सिंह यादव सोशल मीडिया प्रमुख, विनोद गुप्ता कार्यालय प्रभारी, सर्वानंद शर्मा, प्रेम राजभर मीडिया सह प्रमुख, राजेश सिंह, सुदामा यादव, दिनेश गोड़, संतोष चौहान, गोरखनाथ पांडेय चंद्रदेव चौहान, गुलाब शर्मा, प्रदीप पांडेय, चंद्रभान सिंह को सदस्य बनाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने कहा अभी पांच और मोर्चो की लिस्ट जल्द ही जारी होगी। भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से काम करती है, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिध्दांत को लेकर आगे चल रही है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित किया और कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जो सभी मोर्चो एवम प्रकोष्ठों का गठन करती हैं और बूथ स्तर तक अपनी टीम गठित करती है और अब पन्ना प्रमुख बनाकर संगठन को और मजबूत बना रही है। आने वाले समय में सभी लोग मिलकर भारतीय जनता पार्टी को 2022 में उत्तर प्रदेश में पुनः स्थापित करने का काम करेंगे।
इस मौके पर किसान मोर्चा अध्यक्ष शैलू सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री धर्मवीर राजभर, पीयूष सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रदेव कुशवाहा, हृदय नारायण सिंह मुन्ना, श्रीनिवास पांडेय सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे।