चंदौली के लाल ने बिहार पीसीएस में किया टॉप


सीएचएस वाराणसी का रहा है छात्र

प्रखर चंदौली। जिले के निवासी चंदौली के लाल गौरव सिंह ने बिहार लोक सेवा आयोग (पीसीएस) की ओर से आयोजित 65वीं संयुक्त परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। चंदौली के लाल के इस कमाल पर गांव सहित पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है। बतादे कि बरहनी विकास क्षेत्र के जेवरियाबाद गांव निवासी स्वर्गीय मनोज कुमार सिंह और शशि के इकलौते पुत्र गौरव सिंह ने प्रारंभिक सेंट्रल हिंदू ब्यॉइज स्कूल वाराणसी से हासिल की। उसके बाद उन्होंने केआईआईटी विश्वविद्यालय से स्नातक व मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। गौरव ने 2015 बिहार सरकार में नौकरी शुरू की। इसके साथ ही तैयारी में जुटे रहे। अब बिहार लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा 65वें संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। गौरव सिंह के सफलता की जानकारी होते ही मां शशि सिंह और दादा महेंद्र सिंह खुशी से फुले नहीं समा रहे हैं। गौरव ने इसका श्रेय अपने माता शशि व दादा महेंद्र सिंह को दिया है।