ग़ाज़ीपुर- भाजपा किसान मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह के अध्यक्षता मे हुई। बैठक मे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि मंडलों के हर गांव में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंच कर चौपाल लगा कर सरकार की योजनाओं को प्रचारित करें ताकि सरकार के कार्य और उद्देश्यों आम आदमी तक आसानी से पहुंच सके। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण विहारी राय ने कहा कि देश का किसान ही तय करता है देश की राजनीति। किसानों ने भाजपा को शीर्ष तक पहुंचाया, तो भाजपा सरकार ने किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों का सम्मान किया। जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं देशहित में हैं। 2014 के बाद देश में सरकार के साथ साथ वैचारिक परिवर्तन भी हुआ। जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी ने कहा कि देश की आत्मा किसानों में बसती है। ऋणमोचन योजना किसानों के हित स्वर्णिम योजना है।
आज की बैठक में सुरेश बिंद, मनोज राय,राधेश्याम शर्मा, पंकज राय, शैलेन्द्र सिंह, रणजीत राजभर, शुभांशु मिश्रा, मेठ बिंद, ओमप्रकाश चौहान, धर्मेन्द्र यादव, यशवंत सिंह, रोहित सिंह, शैलेंद्र सिंह,शशिकान्त शर्मा सहित जिले के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, और मंडल अध्यक्षगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष के पूज्यनीय माता जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री धनंजय चौबे ने किया।