ग़ाज़ीपुर- दुष्कर्म मामले में वांछित एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। जमानिया पुलिस ने रविवार की सुबह क्षेत्र के पांडेय मोड़ से रेप केस में वांछित को गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में जमानियां थाना प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी बीच सुबह करीब सवा पांच बजे पांडेयपुर मोड़ दिलदारनर मार्ग पर दुष्कर्म मामले में वांछित एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्त में आया वांछित क्षेत्र से रामपुर उर्फ सलेमपुर निवासी कृष्ण प्रताप उर्फ गुड्डन यादव है। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ कांस्टेबल क्रांति सिंह और कांस्टेबल प्रवीण कुमार शामिल थे।