सैदपुर से सपा विधायक सुभाष पासी करेंगे भाजपा ज्वाइन- सूत्र

प्रखर सैदपुर गाजीपुर। समाजवादी पार्टी से सैदपुर विधानसभा से विधायक सुभाष पासी का अपनी पार्टी से मोहभंग होता दिख रहा है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष पासी सपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि विधानसभा चुनाव होने में चंद महीने बचे हैं। जिसको लेकर तमाम पार्टियों के विधायक व पूर्व विधायक अपना अपना पाला बदलते नजर आ रहे हैं। उसी क्रम में समाजवादी पार्टी के सैदपुर विधानसभा से दूसरी बार चुनकर विधानसभा पहुंचे सुभाष पासी की भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने की अटकलें तेज हो गई हैं।