सड़क दुर्घटना में बाइक सवार साले की मौत,जीजा गंभीर रूप से घायल

0
328


प्रखर वाराणसी। मोहनसराय निवासी अनिल कुमार गुप्ता अपने जीजा इंद्रजीत गुप्ता के साथ बाइक से मिर्जापुर स्थित रिश्तेदारी से होकर वापस आते समय सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनसराय निवासी लालजी गुप्ता के तीन लड़कों में से दूसरा लड़का अनिल कुमार गुप्ता उम्र लगभग 35 वर्ष शनिवार को बाइक से अपने जीजा इंद्रजीत गुप्ता के साथ मिर्जापुर शहर में रिश्तेदारी से समय चील्ह पुल पर ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गये। जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान अनिल कुमार गुप्ता की मौत हो गयी। तथा बाइक सवार दूसरा व्यक्ति मृतक अनिल कुमार गुप्ता का जीजा इंद्रजीत गुप्ता की हालत गंभीर बतायी जा रही है जसे ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही मृतक अनिल कुमार गुप्ता की पत्नी रेनू गुप्ता व 10 वर्षीय बेटी अंशिका तथा 7 वर्षीय बेटा अर्पित के साथ मां मलावती देवी तथा भाई विजय गुप्ता व सुनील गुप्ता के साथ-साथ परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया ।घटना की जानकारी होने पर पूरा मोहनसराय गांव गमगीन हो गया।और शोक की लहर छा गयी। मृतक अनिल कुमार गुप्ता मोहन सराय स्थित अदलपुरा रोड पर अपने निजी मकान में मोबाइल रिपेयर का काम करता था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।