137 करोड़ के पार पहुँचा कोरोना वैक्सीनेशन, बीते 24 घण्टे 7081 नए मामले तो 264 की हुई मौत

0
355

प्रखर एजेंसी। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मरीजों के बीच कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है। बतादे कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 7081 नए मामले सामने आए। जबकि 264 मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 47 लाख 40 हजार 275 हो गई है। इनमें से 4 लाख 77 हजार 422 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 83 हजार 913 रह गई है।  यह पिछले 570 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले कुल मामलों का एक फीसद से भी कम रह गए हैं। फिलहाल यह कुल मामलों का 0.24 फीसद हैं. वहीं मार्च 2020 के बाद से सबसे कम हैं। वैक्सीनेशन की अगर बात करें तो अब तक कुल 1,37,46,13,252 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। जिसमें से 76 लाख 54  हजार 466 खुराक शनिवार को दी गई। वहीं ICMR ने बताया कि अब तक 66 करोड़ 41 लाख 9 हजार 365 सैंपल्स की जांच हो चुकी है जिसमें से 12 लाख 11 हजार 977 सैंपल्स की जांच शनिवार को हुई। वहीं भारत में कोरोना वायरस के वेरिएंट ओमीक्रॉन से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 143 हो गई है। सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 66,48,694 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,41,340 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 52,14,594 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 44,407 मौतें हुई हैं। इसी तरह 30,02,127 मामलों और 38,287 मौतों के साथ कर्नाटक और 27,39,196 मामलों और 36,676 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।