ग़ाज़ीपुर- भाजपा का सघन जन सम्पर्क अभियान

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आज बुथों पर गहन जन सम्पर्क अभियान चलाया गया। जमानियाँ विधायक सुनीता सिंह ने भदौरा मंडल के 368 हथौड़ी बूथ पर, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जखनियां विधानसभा के बूथ संख्या 366 बरहट पर, बूथ संख्या 150-151 शंकर सिह पर जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, 247 हुरमूजपुर बूथ पर अशोक पांडेय ने जनसम्पर्क कर भाजपा सरकार के कार्यों योजनाओं से जन जन को अवगत कराया। गाजीपुर सदर विधानसभा मे बुथ संख्या 149,150 महाराजगंज एवं 145 सकरताली पर जिला कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, शक्ति केन्द्र प्रमुख अनिल जायसवाल एवं महिला मोर्चा जिला मंत्री कंचन गीरी, नंदगंज के मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा द्वारा बूथ संख्या 70 बरहपुर पर लोगों से संपर्क किया गया तथा विधानसभा प्रभारी पूर्व सदस्य विधान परिषद स्नातक निर्वाचन खंड वाराणसी केदारनाथ सिंह ने नंदगंज मंडल के बूथ नंबर 27 पर संपर्क किया तथा बूथ संख्या 136 फतेहउल्लाहपुर पर सदर मंडल अध्यक्ष गोपाल राय ने मुहम्मदाबाद के डेढगांवा बूथ पर जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने घर घर जनसंपर्क किया और जहूराबाद विधानसभा के 133 पाली बूथ पर भाजपा उपाध्यक्ष अखिलेश राय ने जंगीपुर विधानसभा के 234 अख्तियार पुर बूथ पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, भारतीय जनता पार्टी के रिती नीति से अवगत कराया। इस अवसर पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर उनसे प्रतिक्रिया प्राप्त करते हुए सरकार के कार्यों की सराहना किया।