ग़ाज़ीपुर- दिवंगत पत्रकार को दी गई भावभीनी श्रंद्धाजलि

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। पत्रकार कमाल खान व पत्रकार आशुतोष त्रिपाठी की माता देवयन्ती देवी के निधन पर गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकार भवन पर पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। पत्रकारों ने बताया कमाल खान अपने पत्रकारिता क्षेत्र में अपने वसूलों और सिद्धान्तों से कभी समझौता नही किया। उनके निष्पक्ष छवि के चलते उन्हे कई मीडिया संस्थानों ने उन्हे हाथो हाथ लिया और न्यूज 24, एनडीटीवी में कार्य करके उन्होने अपने पत्रकारिता का लोहा मनवाया। उनका हदृयगति रूकने से उनका निधन हो गया जो सभी पत्रकारो में एक निष्पक्ष पत्रकार के खोने से पत्रकारिता जगत का भारी नुकशान हुआ है। वही भारत समाचार के पत्रकार आशुतोष त्रिपाठी के माता देवयन्ती देवी 80 वर्ष के आकस्मिक निधन होने से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी। शोक संवेदन प्रकट करने के उपरान्त सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर गतआत्मा के शान्ति के लिए ईश्वर से कामना की। सभी पत्रकारो को 19 जनवरी को पत्रकार की माता स्व. देवयन्ती देवी के रविद्रपुरी गाजीपुर स्थित आवास पर पहुंच कर सांय 6 बजे श्रद्धाजंलि देने की अपील जिलाध्यक्ष ने की।
आज की इस सभा मे संस्था के संरक्षक पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, शिवकुमार कुशवाहा, अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय, महासचिव चन्द्र कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष पंकज पाण्डेय, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष इन्द्रासन यादव, सहसचिव शिवप्रताप तिवारी, आयव्यय निरीक्षक राममनोज त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश श्रीवास्तव, अनिल उपाध्याय, विनय कुमार सिंह, पवन कुमार श्रीवास्तव, ठाकूर सूर्यवीर सिंह, दुर्गविजय सिंह, आलोक त्रिपाठी, अनिल कुमार, देवब्रत विश्वकर्मा, काशी सिंह, शशिकान्त यादव, विनोद गुप्ता, कमलेश यादव, रतन उर्फ विक्की, जितेद्र यादव, विनय यादव, अजय गुप्ता, वेदू, अजय राय बबलू, प्रमोद सिन्हा, भूवन जायसवाल, अवधेश यादव, विनय तिवारी, राधेश्याम पाण्डेय, प्रभाकर सिंह, चन्द्रमौली पाण्डेय, अभिषेक सिंह, शशिकान्त तिवारी, अजय शंकर तिवारी, मोनू शर्मा, रविन्द्र श्रीवास्तव, संजीव सिंह, राजू सिंह, गुडडू, आदि उपस्थित रहे।