ग़ाज़ीपुर- भाजपा ने महिलाओं को राजनीति मे सुरक्षा के साथ सम्मान और नेतृत्व का अवसर प्रदान किया है- नन्दा डागला

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। नारी सशक्तिकरण के प्रति महिलाओं के आर्थिक, राजनैतिक, शैक्षिक एवं सामाजिक मजबूती के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कार्य किया है, वह पुर्व की सरकारों के लिए एक आइना है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजस्थान प्रदेश निवासी नन्दा डागला ने आज महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे कही। नन्दा डागला चुनाव की दृष्टि से काशी क्षेत्र महिला मोर्चा प्रभारी भी है। उन्होंने कहा की भाजपा ने महिलाओं को राजनीति मे सुरक्षा के साथ सम्मान और नेतृत्व का अवसर प्रदान किया है। आज संगठन से लेकर सरकार तक महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को पुरा पुरा अवसर मिल रहा है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि पुरे देश मे नारी नेतृत्व क्षमता को महत्वपूर्ण पदों पर अगर किसी ने अवसर प्रदान किया है तो वह है भारतीय जनता पार्टी और उसका प्रत्यक्ष उदाहरण है जनपद गाजीपुर। जहां से सात मे से तीन विधायक डा. संगीता बलवंत, सुनीता सिंह और अलका राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं नगर पंचायत सादात अध्यक्ष प्रमिला यादव प्रमाण है और गर्व की बात है यह सभी महिलाएं भाजपा से है। बैठक मे विधानसभा जखनियां से साक्षी श्रीवास्तव, जमानियां से पुष्पा निसाध, जंगीपुर से किरन सिंह, सदर से कल्पना कुशवाहा, जहूराबाद से कंचन गीरी, सैदपुर से नीलम सिंह और रेखा राय को मुहम्मदाबाद विधानसभा का महिला संपर्क अभियान प्रभारी बनाया गया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सहित अन्य ने मुख्य अतिथि नन्दा डागला को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
आज की बैठक मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुद्रा पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, पूनम मौर्य, किरन सिंह, लालमुनी गोड़, कल्पना कुशवाहा, गुड्डी पांडेय, रम्भा राय, सीमा मिश्रा, दुर्गा विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक का संचालन महामंत्री साक्षी श्रीवास्तव ने किया।