ग़ाज़ीपुर- सपा प्रत्याशी पंडित भोलानाथ शुक्ल ने लिया पर्चा वापस

प्रखर ब्यूरो गाजीपुर। एमएलसी चुनाव में सियासी गर्माहट आ गई है। राजनीतिक सूत्रों की माने तो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पंडित भोलानाथ शुक्ल ने बुधवार को पर्चा वापस ले लिया। अब इस चुनावी मैदान में भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मदन सिंह यादव और देवेंद्र हैं। सपा प्रत्याशी द्वारा नाम वापसी के बाद अब भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल के जीत का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है। मालूम हो कि बीते 21 मार्च के भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल, सपा प्रत्याशी पंडित भोलानाथ शुक्ल के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी मदन सिंह यादव और देवेंद्र ने राइफल क्लब सभागार में नामांकन किया था। बीते मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए थे।