ग़ाज़ीपुर- पूर्व जिला पंचायत सदस्या अर्चना यादव का लंबी बीमारी से निधन

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाकरचक के निवासी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव पर दुखों का पहाड़ शुक्रवार की शाम को गिर पड़ा l
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनिहारी प्रथम से पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव की पत्नी व पूर्व जिला पंचायत सदस्या अर्चना यादव को लीवर में इंफेक्शन हो गया था, जिनका इलाज वाराणसी के कैंसर हॉस्पिटल लहरतारा में चल रहा था। शुक्रवार को डॉक्टरों की सलाह पर अर्चना यादव को घर लाया गया। जहां सायं काल के 4:00 बजे उनका निधन हो गया। इस घटना के बाद जहां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी, वही अरुण यादव पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जहां बचपन में ही मां का प्यार नहीं मिल पाया वही कुछ वर्ष पहले ही पिता भी दुनिया से चल बसे थे और अब पत्नी अर्चना यादव उम्र 38 वर्ष का निधन होना सब को झकझोर कर रख दिया। अरुण यादव की चार बेटियां और एक डेढ़ साल का मासूम है। आसपास के लोगों ने बताया कि लगभग 5 महीने से अर्चना यादव का इलाज चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में कोई बदलाव दिखाई नहीं दे रहा था। इस घटना की खबर पाकर क्षेत्र के लोग अरुण यादव के घर पहुंचते रहे। डेढ़ साल के मासूम को देखकर लोगों की आंखें डबडबा जा रही थी। मिलनसार व्यक्तित्व के अरुण यादव एक तरफ अपनी पत्नी के शव को देख रहे थे, वहीं दूसरी तरफ अपने नन्हे बच्चों को। इस दृश्य को देखकर वहां उपस्थित लोग अपने आंसुओं को नहीं रोक पा रहे थे।