गाजीपुर- विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2022 हेतु 16 मतदान स्थल का किया गया चयन

प्रखर ब्यूरो ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2022 हेतु मतदान केन्द्रो की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी एम.पी. सिंह ने सूचित कि है कि जनपद गाजीपुर में 16 मतदान स्थल का चयन किया गया है।
विकास खण्ड गाजीपुर हेतु मतदान स्थल कार्यालय क्षेत्र पंचायत सदर गाजीपुर जिसमें जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्य, सदस्य लोक सभा, विधान सभा, विधान परिषद के कुल स्त्री/पुरूष मतदाताओ के लिए बनाये गये है। करण्डा हेतु कार्यालय क्षेत्र पंचायत करण्डा में करण्डा क्षेत्र पंचायत के सदस्य एवं प्रधान हेतु। बिरनो हेतु कार्यालय क्षेत्र पंचायत बिरनो में क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान एवं नगर पंचायत जंगीपुर के अध्यक्ष एवं सदस्य हेतु। मरदह हेतु कार्यालय क्षेत्र पंचायत मरदह में क्षेत्र पंचायत मरदह के सदस्य एंव प्रधान हेतु। कासिमाबाद हेतु कार्यालय क्षेत्र पंचायत कासिमाबाद में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान तथा नगर पालिका बहादुरगंज के अध्यक्ष एवं सदस्य हेतु। बाराचवर हेतुं कार्यालय क्षेत्र पंचातय बाराचवर में क्षेत्र पं. सदस्य एवं प्रधान हेतु। भावरकोल हेतुं कार्यालय क्षेत्र पंचायत भावरकोल में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान हेतु। मोहम्मदाबाद हेतु कार्यालय क्षेत्र पंचायत मोहम्मदाबाद में क्षेत्र पं. सदस्य एवं प्रधान तथा नगर पालिका परिषद मो.बाद अध्यक्ष एवं सदस्य हेतु। रेवतीपुर हेतु कार्यालय क्षेंत्र पंचायत रेवतीपुर में क्षेत्र पं. रेवतीपुर के सदस्य एंव प्रधान हेतु। भदौरा हेतु कार्यालय क्षेत्र पं. भदौरा में क्षे.पं. सदस्य एवं प्रधान तथा नगर पं. दिलदारनगर के अध्यक्ष एंव सदस्य हेतु। जमनियां हेतु कार्यालय क्षे.पं. जमानिया में क्षेत्र पं. सदस्य एवं एवं प्रधान तथा नगर पालिका परिषद जमानिया के अध्यक्ष एवं सदस्य हेतु। देवकली हेतु कार्यालय क्षे.पं. देवकली मे क्षे.पं.सदस्य एवं प्रधान हेतु। सैदपुर हेतु कार्यालय क्षे.पं.सैदपुर में क्षे.पं.सदस्य एवं प्रधान तथा नगर पंचायत सैदपुर के अध्यक्ष एवं सदस्य हेतु। सादात हेतु कार्यालय क्षेत्र पंचायत सादात मे क्षे0.प. सदस्य एवं प्रधान तथा नगर पंचातय सादात के अध्यक्ष एवं सदस्य हेतु। जखनिया हेतु कार्यालय क्षेत्र पंचायत जखनिया में क्षे.पं. जखनिया के सदस्य एवं प्रधान हेतु तथा विकास खण्ड मनिहारी हेतु कार्यालय क्षेत्र पंचायत मनिहारी मे मतदान स्थल बनाये गये है, जिसमें क्षेत्र पंचायत मनिहारी के सदस्य एवं प्रधानगण अपने-अपने मतदान कर सकेगे।