गाजीपुर- बाजार मे पुलिस ने चलाया पेट्रोलिंग अभियान

प्रखर ब्यूरो बिरनो/ग़ाज़ीपुर। चैत्र नवरात्र व रमजान के पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। इसी क्रम में बिरनो थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने आमजन के बीच सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से भड़सर पुलिस चौकी से पूरे बाजार मे पेट्रोलिंग अभियान चलाकर दृश्यता पूर्वक लोगों में यह विश्वास और संदेश देने का काम किया की किसी भी हाल में गलत कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही सड़क पर अकारण घूमने वालों पर भी सख्ती बरतते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि जीवन की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है की राह चलते वक्त एयर फोन या मोबाइल पर बात ना करें, जिससे कोई अनहोनी हो सके। पेट्रोलिंग कार्यक्रम शनिवार शाम 6:00 बजे से साम 8 बजे तक किया गया। साथ ही आमजन से मधुर संवाद करते हुए समन्वय स्थापित किया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस हर समय लोगों की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के अभियान चलाकर जानमाल की सुरक्षा का भरसक प्रयास करती है।
इस मौके पर एसआई रितेश द्विवेदी, कांस्टेबल रोहित, कांस्टेबल चंदन सिंह, कांस्टेबल उदय भान, कांस्टेबल अफसर अहमद, कांस्टेबल प्रमोद सरोज, कांस्टेबल रियाज सहित दर्जनों पुलिस बल मौजूद रहे।